/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/06/05/01-1622864956.jpg)
एक प्राइवेट फ्लाइट की एयर होस्टेस ने फ्लाइट के अंदर होने वाले अनैतिक कामों के राज खोल कर दुनिया को हैरान कर दिया है। इस दौरान उसने कई रसूखदारों के काले कारनामे खोले हैं। इस पूर्व एयर होस्टेस का नाम है सास्किया स्वान। सास्किया ने हाल ही में अपनी किताब ‘अबव एंड बियॉन्ड ’ में लिखा कि जब उसने एयर होस्टेस की नौकरी ज्वॉइन की थी तो उससे आठ गोपनीय दस्तावेजों पर दस्तखत कराए गये थे। ये फ्लाइट एक रूसी अरबपति को सुविधा मुहैया कराती थी। फ्लाइट किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं थी।
सास्किया स्वान ने रूसी अरबपति पॉवेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सास्किया का आरोप है कि पॉवेल फ्लाइट में ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बनाते थे। और इसके बाद उन्होंने सास्किया से भी ऐसा ही करने को कहा। इनकार करने पर उसे नौकरी से निकाल देने की धमकी दी गई। सास्किया ने लिखा है कि रूसी अरबपति पॉवेल चाहता था कि फ्लाइट अटेंडेंट की भूमिका ज्यादा होनी चाहिए। एक बार न्यूयॉर्क जाते वक्त सास्किया स्वान को धमकी दी गई कि अगर उसने रूसी अरबपति के साथ संबंध नहीं बनाए तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाए। जिसके बाद मजबूरी में उन्हें अरबपति की बात माननी पड़ी।
सास्किया स्वान ने अपनी किताब में लिखा है कि कई साल रूसी अरबपति के साथ काम करने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी और फिर सऊदी अरब के प्रिंस हुसैन के साथ काम करना शुरू कर दिया। हालांकि सास्किया ने प्रिंस के पूरे नाम का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने लिखा, सऊदी अरब के प्रिंस भी फ्लाइट के अंदर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बनाते थे। मैंने खुद उन्हें आपत्तिजनक अवस्था में देखा, जबकि वो शादीशुदा थे। जेद्दा में फ्लाइट की एयर होस्टेस को महल के अंदर ही रखा जाता था। शाही परिवार के सदस्यों के साथ संबंध बनाने पर उन्हें काफी राशि दी जाती थी। महल के अंदर जो भी लड़कियां रहती थीं, हर महीने उनका एड्स का टेस्ट किया जाता था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |