मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के उर्ती गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल पत्नी ने प्रताड़ना से तंग आकर पति को ऐसी मौत दी, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। पुलिस को जब एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी तो उसके गले पर कुल्हाड़ी से वार किए गए थे। इतना ही उसके प्राइवेट पार्ट पर भी कुल्हाड़ी से ही हमला हुआ था। हालांकि पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान बीरेंद्र गुर्जर के रूप में हुई है। 

ये भी पढ़ेंः गर्मी के मौसम में छाछ पीने के हैं बहुत से फायदे, यहां जानिए सबकुछ


पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने कई रिश्तेदारों से पूछताछ की और अंत में शक की सुई कंचन गुर्जर की तरफ मुड़ी। कड़ाई से पूछताछ के बाद कंचन टूट गई और प्रताड़ना से तंग आकर पति की हत्या करने की बात को स्वीकार कर लिया। आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति शराबी और अय्याश किस्म का था। वह हर दिन मारपीट किया करता था। ऐसे में कंचन ने 21 फरवरी को पति के भोजन में नींद की 20 गोलियां मिलाईं और रात में उसे मौत के घाट उतार दिया। 

ये भी पढ़ेंः सबसे अनोखी है मथुरा के इस गांव की होली, यहां धधकती आग के बीच से निकलता है प्रहलाद, जानिए पूरी कहानी


इसके बाद वह लाश को मोटरसाइकिल पर गांव किनारे सड़क पर छोड़ आई। कंचन ने मृतक पति के कपड़े और जूते भी जला दिए ताकि किसी को शक ना हो। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की चार पत्नियां पहले ही उससे प्रताड़ित होकर उसे छोड़ चुकी थीं। इसके बाद मृतक ने अपनी पांचवीं पत्नी के रूप में कंचन गुर्जर को अपनाया। जल्द ही कंचन भी उसकी प्रताड़ना से तंग आ गई और उसने पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक पहली पत्नी जब उसकी प्रताड़ना से तंग हो गई, तो उसे छोड़कर मायके चली गई थी। इसी बीच बीरेंद्र ने दूसरी महिला से शादी कर ली। बीरेंद्र शराबी और अय्याश प्रवृत्ति का था, अन्य महिलाओं से भी उसके अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर दूसरी पत्नी उससे खफा हो गई और इसी वजह से तंग आकर वो भी उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद मृतक बीरेंद्र ने तीसरी महिला के साथ शादी कर ली। कुछ दिन बाद ये भी तंग आकर उसे छोड़कर चली गई। इसी तरह उसने चौथी महिला के साथ संबंध बनाया और शादी कर ली। चौथी भी उसे छोड़कर चली गई थी।