/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/27/01-1611743043.jpg)
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को राजधानी में हुई हिंसा के मामले में 22 एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की तरफ से कई किसान नेताओं के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इनमें नेताओं में दर्शन पाल, राजिंदर सिंह, बलबीर सिंह राजेवाल, बूटा सिंह बुर्जगिल और जोगिंदर सिंह उग्रा के नाम है। एफआईआर में बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव का भी नाम है। संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान मजदूर संघर्ष समिति पर साजिश का आरोप लगाया है।
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव राजधानी में हुई हिंसा की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली पुलिस आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी देगी दिल्ली में मंगलवार को हजारों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी,लेकिन कुछ ही देर में राजधानी की सड़कों पर अराजकता फैल गई।
संस्कृति और पर्यटन मंत्री ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों के साथ लाल किले का निरीक्षण किया। उन्होंने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने के निर्देश दिए हैं, ताकि आरोपियों पर जल्द एफआईआर दर्ज की जा सके। सू्त्रों के हवाले से खबर है कि साइबर सेल ने 1 हजार से अधिक ट्विटर हैंडल की पहचान की। जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कल की घटना में अहम भूमिका निभाई, इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में जगह-जगह पर हुई किसान हिंसा में पुलिस के 300 से ज्यादा जवान और ऑफिसर घायल हो गए। हिंसा में पुलिस को हुए नुकसान की समीक्षा के लिए पुलिस कमिश्नर अपने वरीय अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मंगलवार को मूलतः पंजाब और हरियाणा से जुड़े किसानों ने ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में जमकर बवाल काटा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वालों पर लाठी-डंडों और पत्थरों स प्रहार किए।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |