/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/23/01-1614058437.jpg)
26 जनवरी को कृषि कानून के विरोध में निकाली गई ट्रैक्टर रैली में कई लोग ऐसे थे, जिन्होंने लाल किले में हिंसा भड़काई। पुलिस लगातार इन लोगों की तलाश कर गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में दो और आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गए हैं। इनका नाम मोहिंद सिंह और मनदीप सिंह बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने दोनों को जम्मू से गिरफ्तार किया है। गणतंत्र दिवस के दिन हिंसा करने वालों में ये दोनों भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि मोहिंदर सिंह खालसा और मनदीप सिंह को सोमवार रात दिल्ली पुलिस अपने साथ लेकर रवाना हो गई थी। दोनों आरोपियों को जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक 45 साल का मोहिंदर कश्मीर संयुक्त मोर्चा संगठन का अध्यक्ष है। उसका नाम दंगे की साजिश रचने वाले मुख्य लोगों में शामिल है।
वहीं गोल गुजराल का रहने वाला मनदीप भी मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हुई थी और कुछ प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर धार्मिक झंडा भी लगा दिया था।
वहीं मोहिंदर की गिरफ्तारी के बाद उसके परिवारवालों ने सतवारी में काफी हंगामा किया है। परिवार ने बताया कि सोमवार रात को गांधीनगर पुलिस ने फोन कर मोहिंदर को पुलिस स्टेशन बुलाया जहां दिल्ली पुलिस की एक टीम पहले से मौजूद थी। मोहिंदर पुलिस स्टेशन पहुंचे तो दिल्ली की टीम उन्हें अपने साथ ले गई। उन्होंने दावा किया कि जब हिंसा हुई तब उनके पति लाल किले पर नहीं, बल्कि दिल्ली की सीमा पर थे। उन्होंने कहा, वह एसएसपी के पास अकेले गए थे क्योंकि उन्हें कोई डर नहीं था। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |