
झारखंड के जमशेदपुर में हुए जोरदार धमाके ने पूरे राज्य हिलाकर रख दिया है। टाटा स्टील प्लांट पूरा का पूरा आग के हवाले हो गया है। 5 दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने के लिए पूरजोर लगा दिया है। दरअसल में, प्लांट में गैस कटिंग और वेल्डिंग के दौरान गैस लीक होने से ये हादसा हुआ है। यह धमाका इतना खतरनाक था की आस पास के इलाकों में आवाज से ही दहशत फैल गई है।
Blast at Tata Steel’s Jamshedpur plant. An explosion in the coke plant sparked the fire #TataSteel #Jamshedpur @TataSteelLtd pic.twitter.com/cduRltDkQh
— Dipak Kumar Biswas / দীপক কুমার বিশ্বাস (@DipakBiswas_) May 7, 2022
धमाके को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट किया है। हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया कि जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है। जिला प्रशासन के अधिकारी टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्यवाही में जुटे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, विस्फोट इतना भयानक था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। इस घटना में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है। दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कोक प्लांट के बैट्री नंबर पांच, छह व सात के बीच यह धमाका हुआ है।
टाटा स्टील ने एक बयान में बताया कि कोक प्लांट की बैटरी नंबर 6 की गैस लाइन में एक धमाका हुआ। अभी बैटरी नंबर 6 को बंद कर दिया गया है। उसे अलग करने का काम चल रहा है। बयान में बताया गया कि घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस और दमकलें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। हालात अब काबू में हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |