/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/22/01-1603364552.jpg)
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब Twitter की टक्कर में उतरने जा रहे हैं। इसके लिए वो अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शुरू करने जा रहे हैं। इसका नाम TRUTH Social होगा।
ट्रंप के TRUTH Social प्लेटफॉर्म का मालिकाना हक ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (TMTG) के पास रहेगा। इसके अलावा ये ग्रुप वीडियो ऑन डिमांड सर्विस भी शुरू करने जा रहा है।
यह भी पढ़ें— Diwali Bonus: कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगा बोनस, जानिए कितनी आएगी सैलरी
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में TRUTH Social लॉन्च करने के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आमंत्रित किए गए यूजर्स के लिए इसका बीटा संस्करण नवंबर में उपलब्ध होगा।
ट्रंप ने यह भी कहा कि हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां तालिबान की ट्विटर पर बड़ी मौजूदगी है। वहीं, आपके पसंदीदा अमेरिकी राष्ट्रपति को चुप करा दिया गया है। यह अस्वीकार्य है।
गौरतलब है कि अमेरिका में चुनाव के बाद बड़े स्तर पर हिंसा फैली थी। इस चुनाव में ट्रंप हार गए थे। उन्होंने अपने समर्थकों से व्हाइट हाउस पर इकट्ठा होने की अपील की थी। इसके बाद ट्विटर और फेसबुक ने ट्रंप का अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |