नए साल की शुरुआत में केंद्र और राज्य कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है क्योंकि उनकी सैलरी में इजाफा हो सकता है। खबर है कि मोदी सरकार ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। पहले महंगाई भत्ता (Dearness allowance) फिर HRA और TA प्रोमोशन मिलने के बाद अब नए साल में इन्हें फिर एक तोहफा दिया जा सता है जो कि फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने का है।

बढ़ती महंगाई को देखते हुए ये सरकार ने एक अच्छी पहल की है। मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। आपको बता दें, फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है। केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन अपने आप बढ़ जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया गया था। इसी साल 7वां वेतन आयोग भी लागू किया गया था। उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। अब सरकार साल 2022 में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी (CG employees salary) में फिर बढ़ोतरी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार साल की शुरुआत में केंद्र और राज्य कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) बढ़ सकता है। फिटमेंट बढ़ने के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन (Minimum wages) में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी। फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी से न्यूनतम बेसिक वेतन 26 हजार रुपये हो सकता है।

सैलरी पर कैलकुलेशन
न्यूनतम बेसिक सैलरी= 18,000 रुपये
भत्तों को छोड़कर सैलरी = 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए.
3% के आधार पर  26000X3 = 78000 रुपये
कुल इजाफा = 78000-46,260= 31,740

इसके चलते कुल मिलाकर कर्मचारियों की सैलरी में 31,740 रुपये का इजाफा होगा। ये कैलकुलेशन न्यूनतम बेसिक सैलरी पर किया गया है। अधिकतम सैलरी वालों का लाभ और ज्यादा होगा।