/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/11/slovakia-1620714405.jpeg)
दुनिया में दो ऐसे देश हैं, जहां मस्जिद नहीं है। दुनिया कई धर्म हैं और हर धर्म का घर होता है जिसे मंदिर, मस्जिद, दरगाह और चर्च कहते हैं। यहां लोग अपने अपने ईष्ट को पूजते हैं और दुआ करते हैं। लेकिन दुनिया में दो ऐसे देश हैं जहां मुस्लिम धर्म का कोई घर मतलब की मस्जिद नहीं हैं। यहां लोग मस्जिद की मांग करते हैं लेकिन सरकार इसकी अनुमति नहीं देती है।
संयोग से ये दोनों ही देश नए देश हैं। एक स्लोवाकिया है, जो चेकोस्लोवाकिया से टूटकर बना है तो दूसरा देश इस्तोनिया है। बता दें कि यहां रहने वाले मुस्लिमों की संख्या भी काफी कम है। ऐसे में वो किसी फ्लैट या कल्चर सेंटर में नमाज अदा करते हैं। इस्तोनिया में मुस्लिम आबादी बहुत कम है। वर्ष 2011 जनगणना के अनुसार वहां तब 1508 मुस्लिम रहते थे, यानि वहां की आबादी का केवल 0.14 फीसदी हिस्सा है।
जानकारी के लिए बता दें कि इस्लामिक कल्चर सेंटर जरूर है, जहां आमतौर पर मुस्लिम नमाज के लिए इकट्ठा होते हैं। यहां आमतौर पर सुन्नी तातार और शिया अजेरी मुस्लिम रहते हैं, जो कभी रूसी सेना में नौकरी किया करते थे। यहां सुन्नी और शिया साथ ही नमाज पढ़ते हैं। यहां के मुस्लिमों को आमतौर पर माडरेट माना जाता है। स्लोवाकिया मुस्लिमों की आबादी 5000 के आसपास है और देश की कुल आबादी का 0.1 फीसदी हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |