/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/30/edible-oil-1622366181.jpg)
कोरोना वायरस काल में महंगाई जबदस्त रूप से बढ़ रही है। इस चलते खाद्य तेलों की कीमतें आसमान पर पहुुंच चुकी है। इसमें सूरजमुखी, सोया, पाम आयल, वनस्पति, मूंगफली तेल शामिल हैं। इसी के साथ ही अनाज और दाल के भी भाव चढ़े हुए हैं। पिछले एक साल में गेहूं, आटा और मूंगदाल को छोड़ सभी महंगे हुए हैं। चावल 4.40 फीसद तो चना दाल 14.28 फीसद महंगी हुई है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़े कह रहे हैं। 28 मई 2020 की तुलना में 28 मई 2021 को आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। यहां तक नमक ने भी अपने तेवर तीखे किए हैं।
मूंगफली तेल (पैक) 20.10 फीसद चढ़कर 177.59 रुपये पर पहुंच गया है। एक साल पहले यह 147.87 रुपये किलो था। सरसों के तेल में तो पिछले एक साल से आग लगी हुई है। इस अवधि के दौरान सरसों तेल (पैक) के दाम में 44.33 फीसद का उछाल आया है। 28 मई को देश के अलग-अलग शहरों में यह औसतन 171.45 रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले इसकी कीमत महज 118.79 रुपये थी।
वहीं वनस्पति (पैक) की बात करें तो यह 90.37 रुपये से 131.21 पर पहुंच गया है। इस दौरान इसमें 45.19 फीसद का उछाल आया है। सोया तेल (पैक) सबसे अधिक महंगा हुआ है। एक साल में 52 फीसद से ज्यादा उछल कर यह 100.78 से 153.85 पर पहुंच गया है। वहीं खाद्य तेलों सूरजमुखी तेल (पैक) ने रिकॉर्ड उछाल दर्ज की है। एक साल में यह 56.31 फीसद उछलकर 172.79 पर पहुंच गया है। पहले यह 110.54 रुपये था। वहीं पाम तेल (पैक) भी 54.05 फीसद महंगा होकर 86.98 रुपये से 133.99 पर पहुंच गया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |