नवरात्रों के बाद दशहरा आ रहा है जिस पर 6 दिन की छुट्टी पड़ रही है। 14 अक्टूबर को राम नवमी और 15 को विजय दशमी की छुट्टी रहेगी। इसके बाद फिर 16 अक्टूबर को शनिवार और 17 को रविवार है। इसके बाद 19 अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी है। इसके बाद यदि आप 18 अक्टूबर की छुट्टी ले सकें तो 6 दिन का ट्रिप बन सकता है। ऐसे में हम आपको ऐसी जगहों (Tourist places) के बारे में बता रहे हैं जहां जाकर आप रिलेक्स फील करने के साथ ही खूब एंजॉय भी कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें— अब आसानी से पढ़ सकते हैं WhatsApp पर डिलीट किए मैसेज, ये है आसान तरीका


कंगोजोड़ी गांव, हिमाचल प्रदेश
नेचर की खूबसूरती को पास से देखने क लिए आप हिमाचल प्रदेश के कंगोजोड़ी गांव जा सकते हैं। यहां के नजारे आपका दिल खुश कर देंगे।

लैंसडाउन (उत्तराखंड)
यदि प्रकृति की गोद में कुछ समय बिताना चाहते हैं तो लैंसडाउन जरूर जाएं। यहां कैंपिंग से लेकर खाने और रुकने का खर्चा 10,000 के अंदर हो जाएगा।

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)
यहां का मौसम 12 महीने बहुत अच्छा रहता है। पहाड़ों से घिरे इस शहर की खूबसूरती देखते ही बनती है।

शिवपुरी (उत्तराखंड)
ऋषिकेश अपने पौराणिक धार्मिक स्थलों और आश्रमों के अलावा ऊंचे पर्वतों और घने जंगलों के लिए भी जाना जाता है। यहां बहने वाली पवित्र गंगा नदी में आप रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा, बंजी जंपिंग, वॉटरफॉल, क्लिंबिंग और ट्रैकिंग के लिए भी यहां जा सकते हैं।

शोघी, हि‍माचल प्रदेश
यह जगह हनीमून कपल्स के बीच काफी मशहूर है और इसी के साथ फैमिली के साथ समय बिताने आने वालों को भी इस जगह की सादगी खूब रास आती है।

खज्जियार
हिमाचल प्रदेश में स्थित खज्जियार को भारत का छोटा स्विटजरलैंड कहा जाता है। आप शांति और प्राकृतिक खूबसूरती एक साथ देखना चाहते हैं, तो खज्जियार से बेहतर जगह है।

मुक्तेश्वर, उत्तराखंड
यहां जाकर आप साफ और ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। यहां पर आप ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, बाइकिंग, राफ्टिंग कर सकते हैं।

रानीखेत (उत्तराखंड)
रानीखेत एक शानदार हिल:स्टेशन है। अगर आप प्रकृति के साथ समय बिताना पसंद करते हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग, बाइकिंग, राफ्टिंग भी कर सकते हैं।