/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/07/09/duplicate-rajinikanth-tried-for-stunt-but-fails-1625829633.jpg)
सुपरस्टार रजनीकांत के देश ही नहीं दुनियाभर में कई बार फैन रजनीकांत की ही तरह नजर आने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक शख्स रजनीकांत की स्टाइल को कॉपी करना चाह रहा था लेकिन वह धड़ाम से गिर पड़ा।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि एक स्टेज पर रजनीकांत का एक हमशक्ल लोगों का मनोरंजन कर रहा था। वह लगातार रजनीकांत की तरह स्टंट मारने का प्रयास कर रहा था, लोग उसे देखकर ताली भी बजा रहे थे।
इसी दौरान उसने स्टेज पर रखी एक कुर्सी पर जैसे ही पैर मारने की कोशिश की, वह फिसल गया और लड़खड़ा कर गिर गया। इसके बाद लोग जोर जोर से हंसने लगे। हालांकि पास खड़े लोगों ने दौड़कर उसे उठाया, गनीमत यह रही कि उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज official_niranjanm87 ने शेयर किया है। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया, लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दुनिया में रजनीकांत सिर्फ एक हैं, हर कोई रजनीकांत नहीं बन सकता। हालांकि कुछ लोगों को लगा कि क्या ये वाकई रजनीकांत हैं।
फिलहाल यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। रजनीकांत का हमशक्ल बिलकुल उन्हीं की तरह गेटअप पहने हुए है। लेकिन उसके अचानक गिर जाने से उसका वीडियो वायरल हो गया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |