/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/13/animals-are-seen-in-dream-1639387568.jpg)
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने भविष्य की घटनाओं का संकेत देते रहते हैं। इनके साथ ही सपने में दिखने वाली चीजें अलग-अलग तरह के संकेत देती हैं। सपने में कुछ चीजों को देखना जहां शुभ होता है, वहीं कुछ चीजें अशुभ संकेत भी देते हैं। सपने में जानवर दिखने फल अगल-अगल होता है। लेकिन 5 ऐसे जानवर हैं जिनको देखने का स्वप्न शास्त्र के अनुसार मतलब काफी अलग होता है जो इस प्रकार हैं—
सपने में भालू देखना (Bear in Dream)
सपने में भालू का दिखना एक शुभ सपना है। अगर सपने में आपने भालू सोया हुआ दिखे तो इसका मतलब भविष्य में संघर्ष बढ़ने वाला है। इसके अलावा यदि भालू सोया हुआ दिखे तो इसका मतलब है आने वाले समय में मेहनत बढ़ने वाला है।
सपने मे बिल्ली दिखना (Cat in Dream)
सपने में बिल्ली देखना शुभ संकेत देता है। सपने में काली बिल्ली देखने का मतलब है कि आपको अपनी प्रतिभा को निखारने की जरुरत है। अगर सपने में खूंखार बिल्ली दिखे तो इसका अर्थ है, आपको रियल लाइफ में सतर्क रहना चाहिए।
सपने में कुत्ता दिखना (Dog in Dream)
सपने में कुत्ता दिखना शुभ संकेतक है। इसके अलावा सपने में कुत्ते की भौंकने की आवाज सुनना भी शुभ होता है। वहीं सपने में अगर कुत्ता काटता हुआ दिखे तो इसका अर्थ है किसी बड़ी परेशानी से निजात मिलने वाली है। कुत्ता यदि दौड़ाए तो ये लाइफ में सुधार करने का संकेत देता है।
सपने में हाथी दिखना (Elephant in Dream)
सपने में हाथी दिखना देना शुभ संकेत होता है। सपने में हाथी का दिखना असल जिंदगी में तैयार रहने की ओर संकेत देता है। अगर सपने में हाथी की सवारी करते देखते हैं तो इसका अर्थ है कि रियल लाइफ में आप एक अच्छे निर्देशक बनने की काबीलियत रखते हैं।
सपने में मेंढक दिखना (Frog in Dream)
सपने में मेढक को हाथों में पकड़ना शुभ संकेत होता है। इसके अलावा यदि सपने में केवल मेढक की आवाज सुनाई दे तो इसका मतलब है लाइफ में नया मोड़ आएगा। लेकिन अगर सपने में मेढक पानी में दिखे तो इसका मतलब है कि आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करना चाहिए।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |