कांग्रेस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री B.S येदियुरप्पा के खिलाफ नाटक करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने राज्य उच्च न्यायालय के एक आदेश और प्रदेश सरकार के पत्र को लेकर कहा कि येदियुरप्पा को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा है कि येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री के पद से बीजेपी को हटा देना चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि ‘‘हाईकोर्ट ने जो आदेश दिया है, वो गंभीर विषय है। इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सबसे पहले तो बीजेपी को इस मामले में एक्शन लेना चाहिए और येडियुरप्पा मुख्यमंत्री पद से तुरंत हटा देना चाहिए ’’। शुक्ला ने यह भी बताया है कि ‘‘कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री ईश्वरप्पा ने अपने विभाग के मामले में मुख्यमंत्री पर हस्तक्षेप करने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है,  गंभीर मामला है, जांच होनी चाहिए ’’।

जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस-जदएस गठबंधन ने साल 2019 में राज्य में उसकी सरकार गिराने के लिए भाजपा की तरफ से की गई साजिश को 'ऑपरेशन कमल' नाम दिया था। इन दलों के गठबंधन के विधायकों ने सरकार के खिलाफ विद्रोह करना शुरू कर दिया था। जिसके चलते 14 महीने पुरानी कांग्रेस-जदएस सरकार गिर गई थी और बीजेपी ने सरकार बना ली थी। अब कांग्रेस फिर से राज्य में बीजेपी की सरकार को गिराने में लग गई है और कर्नाटक में नाटक शुरू कर दिया है।