/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/11/3-1678534667.jpg)
हमारे शरीर के लिए यह बहुत जरूरी है कि हम दिन में क्या खा रहे हैं, उतना ही जरूरी यह भी होता है कि हम सबसे पहले क्या खा रहे हैं। इसका हमारे शरीर पर सीधा असर पड़ता है। सुबह हम जो पहली चीज खाते हैं, वो ही यह तय करते हैं कि आपका बाकी का दिन कैसा रहेगा। एक स्वस्थ भोजन आपके मूड और शरीर की ताकत में सुधार करती हैं। खाने के चुनाव के साथ-साथ खाने के सही समय का भी ध्यान रखना जरूरी है। कुछ खाद्य पदार्थ हमारे पेट में गड़बड़ी पैदा करते हैं और अगर खाली पेट सेवन किया जाए तो इससे आंत या पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें : बिना ब्याज दिए EMI पर मिल रहे सैमसंग के 3 धांसू स्मार्टफोन, जानिए कहां पर है मौका
कच्ची सब्जियां
कच्ची सब्जियों को भी खाली पेट नहीं खाने चाहिए। सब्जियां फाइबर से भरी होती हैं जिससे इसे पचाना मुश्किल होता है। पचाने में दिक्कत आपके दिन को असहज कर सकती है। इससे पेट फूलना और पेट दर्द भी हो सकता है। सुबह उठते ही सबसे पहले सलाद का सेवन न करें, इसके बजाय दिन के समय इसे खाएं।
बेकरी आइटम
बेकरी आइटम जैसे पेस्ट्री, केक और पिज्जा आपका पसंदीदा फूड हो सकता है, जिसे आपका मन नाश्ते भी खाने का कर सकता है। लेकिन, इन खाद्य पदार्थों में खमीर होता है जो सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। सेवन करने पर पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे गैस्ट्रिक समस्याएं भी हो सकती हैं। बेकरी उत्पाद के सेवन से बचना चाहिए।
मसालेदार खाना
सुबह मसालेदार भोजन से पेट की परत में जलन होती है और मल त्यागने में भी समस्या होती है। खाली पेट कोई भी मसालेदार खाना खाना बिल्कुल भी सही चॉइस नहीं है। यह आपको पूरा दिन परेशान कर सकता है। मिर्च और मसालेदार भोजन पेट में ऐंठन पैदा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : अजीब है बीयर पीने से किडनी की पथरी ठीक होने का संबंध, हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान
खट्टे फल
वैसे तो फल पूरे दिन सेवन करने के लिए स्वस्थ होते हैं, फिर भी उन्हें खाली पेट खाने से बचना चाहिए। सुबह खट्टे और उच्च फाइबर वाले फल जैसे संतरा, अनानास, कीवी, नींबू और अमरूद खाने से बचना बुद्धिमानी है। उच्च फ्रुक्टोज और फाइबर सामग्री चयापचय को धीमा कर सकती है और आपके पेट को पूरे दिन उदास रख सकती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |