हरी साग सब्जियां खाने से सेहत अच्छी रहती है। हरी सब्जियां खानी चाहिए लेकिन बरसात (Monsoon) के मौसम खासतौर पर सावन के महीने में हरी सब्जियां खाने से सेहत को कई तरह के नुकसान होते हैं। इस मौसम में इन सब्जियों के सेवन से शरीर में टैक्सिव लेवल बढ़ सकता है। इन हालातों में कई तरह की बीमारियां होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए बरसात के मौसम में कुछ चीजें ना ही खाये से अच्छा है।

बैक्टीकरिया और जर्म के प्रजनन बरिश में करते हैं प्रजनन

बरसात के मौसम में वातावरण में ह्यूयूमिडिटी बढ़ी रहती है। जो बैक्टी्रिया और जर्म के प्रजनन का सबसे सही समय होता है। बता दें कि ये पत्तों  पर प्रजनन करते हैं। जिस वजह से इन्हें  ना खाना ही बेहतर होता है। ऐसे में अगर आप इस मौसम में पालक, मेथी, बथुडआ, बैंगन, गोभी, पत्ताह गोभी आदि खरीद रहे हैं तो इन्हें  इस सावन में खाने से बचें। 

कम खाना फायदेमंद

आयुर्वेद के मुताबिक,  इस महीने मे उपवास की परंपरा है। 12 घंटे तक उपवास करने से शरीर में डीटॉक्सिंग की प्रक्रिया शुरू होती है और बेकार कोशिकाओं को शरीर साफ करने लगता है। उपवास से नई कोशिकाओं के निर्माण में फायदा मिलता है। बरसात में हरा नहीं खाये और व्रत रखें। क्योंकि व्रत रखने से शरीर में कुछ ऐसे हॉर्मोन निकलते हैं जो फैटी टिश्यूज़ को तोड़ने में मदद करते हैं। शॉर्ट टर्म फास्टिंग से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ता है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।