/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/17/01-1634473667.jpg)
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने 2022 के विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (BJP) की सरकार बनने का दावा करते हुये कहा कि चुनाव में पड़ने वाले 60 फीसदी वोट भाजपा के पक्ष में जाने तय है, जबकि 40 फीसदी सपा, कांग्रेस, बसपा और अन्य के बीच बंट सकते हैं।
मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने पथरदेवा में आयोजित एक जनसभा में कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ते रहे जबकि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और अपराधों पर लगाम लगाकर सुशासन का राज कायम किया गया है। सरकार किसानों की दशा सुधारने के लिये काम कर रही है। किसान आंदोलन में किसान नहीं बल्कि सपा बसपा कांग्रेस के लोग हैं। उन्होंने कहा कि अगर देश में मोदी सरकार नहीं होती,तो प्रदेश में हम ऐसा विकास नहीं कर पाते।
उन्होंने कहा कि 2014 से जनता ने भाजपा की विजय यात्रा निकाल रही है। हमारी सरकार विकास को नया आयाम देने के लिए कटिबद्ध है तथा इसके साथ ही लोगों के जीवन स्तर को सुधारने का लक्ष्य है।उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव आ गया है, विपक्षी गुमराह करने का प्रयास करेंगे।लेकिन प्रदेश की जनता गुमराह होने वाली नहीं है और वो एक बार फिर 2022 (UP election 2022) में भाजपा की सरकार बनायेगी। उप मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि कम से कम 25 साल तक सपा-बसपा की सरकार वापस नहीं आने वाली। इस दौरान उन्होंने ने अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि अधिकारी एक बात ध्यान से सुन ले भाजपा के कार्यकर्ता जनहित की बातों को सुनने में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।नहीं तो ऐसे अधिकारियों को देखना हमें आता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |