/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/02/12/01-1676188690.jpg)
झारखंड में देवघर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित श्याम गंज रोड अंडा पट्टी मोहल्ले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में मछली व्यवसाई सुधाकर झा की सुरक्षा में लगे दो पुलिस जवान शहीद हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी के के कुशवाहा पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तभी अपराधियों ने थाना प्रभारी की गाड़ी पर भी फायरिंग की जिसमें थाना प्रभारी भी बाल-बाल बच गये।
ये भी पढ़ेंः नाक से खून और बुखार से चंद घंटों में हुई मौत, इस देश में फैली रहस्यमयी बीमारी, दहशत में लोग
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में एक अपराधी बुरी तरह घायल हो गया है। हिरासत में लिये गये दोनों अपराधी से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि अपराधियों ने कल देर रात सुधाकर झा पर हमला किया और इसके बाद दोनों जवानों से अपराधियों की मुठभेड़ हुई। इसी दौरान गोली लगने से दोनों पुलिस जवानों की मौत हो गयी। शहीद हुए दोनों जवान साहिबगंज जिला के रहने वाले रवि कुमार मिश्रा और संतोष यादव हैं। कुछ दिनों पहले दोनों पुलिस जवानों को सुधाकर झा की सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था।
ये भी पढ़ेंः मौलाना महमूद असद मदनी ने RSS और BJP को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात, जानें पूरा मामला
दो तीन महीने पहले भी सुधाकर झा की दुकान के स्टॉफ पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे किसी अन्य गिरोह का हाथ है। गोलीबारी दोनों ओर से होने की बात बताई जा रही है। पांच से छह राउंड फायरिंग होने की बात बताई जा रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने तीन बदमाशों को हिरासत में लिया है, जिसमें एक को पब्लिक ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। पूरा मामला रंगदारी से जुडा बताया जा रहा है। घटनास्थल के आस पास रहने वाले लोग बताते हैं कि इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाश लगातार पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। दो रोज पहले भी इनलोगों ने हवाई फायरिंग की थी। सूत्र बताते हैं कि पुलिस के मौके पर पहुंचते ही बदमाशों ने अंधरे में दनादन गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। इसी बीच सुधाकर के सुरक्षा मे लगे दोनों सरकारी गार्ड को गोली लग गई और मौक़े पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |