/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/08/delhi-weekend-curfew-1641617206.jpeg)
भारत की राजधानी दिल्ली में 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 17335 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब संक्रमण दर 17.73% पर पहुंच गई है। इस जानलेवा वायरस से 9 मौतें भी हुई हैं। वहीं, सक्रिय मामले बढ़कर 39873 हो गए हैं। इसी बीच कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में आज रात से एक बार फिर वीकेंड कर्फ्यू शुरू हो गया है।
कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 से सोमवार सुबह 5 तक लागू रहेगा। इस दौरान लोगों को बिना वजह बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। इसके तहत कई पाबंदियों लगाई गई हैं। साथ ही जरूरी काम से जुड़े कुछ लोगों को बाहर आने-जाने की रियायत भी दी गई है।
दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जरूरी वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति से जुड़े कुछ लोगों को अपना वैध पहचान पत्र दिखाकर बाहर आने जाने की छूट दी है, लेकिन जिन लोगों को इन दो दिनों में कोई आपातकालीन काम आ गया है, उनको दिल्ली के डीएम ऑफिस से ई-पास जारी किए जाएंगे, तभी उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति होगी। इसके लिए दिल्ली सरकार की वेबसाइट www.delhi.gov.in पर अप्लाई करना होगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |