/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/06/01-1638801685.jpg)
राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामलों (delhi Dengue cases) में गिरावट तो आई है, लेकिन अब बीमारी से हो रही मौतों (death to Dengue) का आंकड़ा बढ़ने लगा है। सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते डेंगू के 699 मामले दर्ज किए गए, लेकिन इस वर्ष अब तक कुल 15 मौतें भी दर्ज हुई हैं जो कि बीते 6 सालों में सबसे अधिक है। यदि हम पिछले कुछ वर्षों की बात करें तो 2016 और 2017 में डेंगू के कारण 10-10 मौतें (Dengue death in delhi) हुई थीं। वहीं 2018, 2019 और 2020 में 4, 2 और 1 मौत हुई थी।
रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष डेंगू के 8975 मामलों की पुष्टि (Dengue cases in delhi) हुई है। पिछले ह$फ्तों के मुकाबले इस हफ्ते आंकड़ों में काफी गिरावट देखी गई है। इसके अलावा मलेरिया के 167 केस और चिकनगुनिया के 89 मामले सामने आए हैं। यदि पिछले वर्षों के डेंगू के आंकड़ों की बात की जाए तो वर्ष 2020 में कुल 1072 मामले दर्ज किए गए, वहीं 2019 में 2036, 2018 में 2798, 2017 में 4726 और 2016 में 4431 मामलों की पुष्टि हुई थी।
रिपोर्ट एक अनुसार, दक्षिणी निगम में अब तक कुल 2422 मामले सामने आए हैं, वहीं उत्तरी निगम क्षेत्र में 2515 और पूर्वी निगम क्षेत्र में 1048 मरीजों के मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (New Delhi Municipal Council) (एनडीएमसी) क्षेत्र में 78, दिल्ली कैंट में 139 मरीज तो वहीं 2755 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हो सकी है। दरअसल डेंगू से संक्रमित होने पर प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती है। डेंगू बुखार आने पर सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है, वहीं आंखों में दर्द, कमजोरी, भूख न लगना, गले में दर्द भी होता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |