कोरोना संक्रमण मामलों में गिरावट को देखते हुए कई राज्य सरकारें लॉकडाउन को अनलॉक कर रही है और कर्फ्यू को कई पाबंदियों के साथ हटा रही है। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सरकारें पहले से ही सावधानी बरत रही है। इसी तरह से दिल्ली में लॉकडाउन हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर में बड़ा ऐलान कर सकते हैं।


सीएम केजरीवाल अब से कुछ ही घंटों में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे दिल्ली में लॉकडाउन खोलने के संबंध में घोषणा कर सकते हैं। दिल्ली में लॉकडाउन खोलने के संबंध में ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ ही यह भी कहा जा रहा कि अब बाजारों को भी खोलने की अनुमति दी जा सकती है।


कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में ऑड-इवन के आधार पर दुकानें खोलने की अनुमति दी जा सकती है। इसके अलावा कई अन्य नागरिक सुविधाओं के संबंध में भी दिल्ली सरकार फैसला ले सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर अब दिल्ली सरकार  ने 5,00,000 का मुआवजा देने का फैसला किया है।