/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/09/23/images-1-1600864496.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति एक्टर रणवीर सिंह लॉकडाउन से पहले ही मुंबई छोड़कर अपने बेंगलुरु स्थित घर चले गए थे। तब से ही ये स्टार्स अपने बेंगलुरु वाले घर में ही रह रहे हैं। अब दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण कोरोना वायरस संक्रमित हो गए हैं। उन्हें बेंगलुरु के ही एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पिता के अलावा दीपिका पादुकोण की मां और बहन भी कोरोना पॉजिटिव हैं। प्रकाश पादुकोण की हालत पहले से बेहतर है और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। वे इस हफ्ते में ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं। प्रकाश पादुकोण के करीबी दोस्त विमल कुमार ने उनकी सेहत के बारे में बताते हुए कहा, ‘10 दिन पहले प्रकाश, उनकी पत्नी उजाला और बेटी अनीषा में कोरोना के लक्षण दिखे थे, जिसके बाद टेस्ट किया गया और तीनों संक्रमित पाए गए। तब से ही तीनों क्वॉरंटीन में हैं।
उन्होंने आगे बताया कि प्रकाश पादुकोण का बुखार कम होने का नाम नहीं ले रहा था, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। विमल कुमार ने आगे कहा, ‘अब वो ठीक हैं। सभी मापदंड ठीक हैं। उनकी बेटी और पत्नी घर पर ही क्वारंटीन हैं और उम्मीद है कि 2-3 दिनों में प्रकाश को भी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।’
बता दें, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिता प्रकाश पादुकोण एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वो 1980 में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप का खिताब हासिल करने वाले पहले भारतीय थे। एक्ट्रेस की बहन अनीषा भी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वैसे दीपिका ने भी शुरुआती दिनों में बैडमिंटन खेला है, लेकिन उन्होंने एक्टिंग को करियर चुना।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |