पश्चिम बंगाल का मशहूर हिल स्टेशन दार्जिलिंग को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। इस जगह की खूबसूरती देखने के लिए हजारों सैलानी हर वर्ष यहां घूमने आते हैं। ये दगह हनीमून के लिए सबसे अच्छी डेस्टिनेशन माना जाता है। कोलकाता से लगभग 700 किलोमीटर दूर बसा ये शहर आपको दीवाना बना देगा।

कुर्सोंग 

सिलीगुड़ी से केवल 47 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद कुर्सोंग एक हिल स्टेशन है। खूबसूरत पहाड़ और आसमां हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। मन को शांति देना चाहते हैं, तो इस जगह पर जा सकते हैं। 

जोरपोखरी 

हरी भरी वादियों, ठंडी फिजाओं में बसा ये कस्बा, दार्जिलिंग से लगभग 19 किलोमीटर दूर पर मौजूद है। यहां जाने के लिए वैसे तो अक्टूबर से मार्च का महीना अच्छा माना जाता है। नीले पानी की झील देख आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

चटकपुर 

उत्तर के कंचनजंगा पर्वत से घिरा ये छोटा सा गांव के पास से नदी की धरा बहती है, जो इस जगह खूबसूरत बनाते हैं। यहां जाने के लिए आप टैक्सी का सहारा ले सकती हैं।

लालकोठी

ये जगह एक जमाने में ब्रिटश के रहने की जगह थी, जो की अब फोरेस्ट डिपार्टमेंट के जंगलों में बदल गई है।