/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/14/-000==-1602664465.jpeg)
अफगानिस्तान में एक बहुत ही खतरनाक हवाई घटना हुई है। इस घटना पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। हेलिकॉप्टरों के कमांडो को एक स्थान पर उतारा जा रहा था और वहां से घायल सुरक्षा बलों को दूसरी जगहें ले जाया जा रहा था। तभी एक और हेलिकॉप्टर आया तो दोनों के बीच भिडंत हो गई बता दें कि ये खतरनाक घटना दक्षिणी हेलमंद के नवा जिले में हुई है।
यह भिड़ंत इतनी खतरनाक थी की हेलिकॉप्टरों में सवाल लोगों के चिथड़ें ही उड़ गए। सूत्रओं ने बताया कि इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है। दोनों हेलिकॉप्टरों के बीच टक्कर से आठ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह मंजर देखने में बहुत ही खतरनाक था। बता दें कि ये दोनों ही हेलिकॉप्टर अफगान के थे। ये सुरक्षा बलों को लाने ले जाने का काम कर रहे थे।
हैरान कर देने वाली बात ये है कि इतनी खतरनाक दुर्घटना होने के बावजूद अभी तक अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से इस दुर्घटना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। इस दुर्घटना की पुष्टि प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता ओमर जवाक ने नवा जिले में की है, लेकिन इस पर अधिक जानकारी साझा नहीं की।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |