पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष पवन चामलिंग ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। शहर के इंदिरा बाइपास स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने वर्तमान सिक्किम में प्रजातात्रिक पद्वति के रक्षा पार्टी के मुख्य उद्देश्य के रूप में लेने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी विज्ञान व सिद्धातों पर आधारित राजनीति में संलग्न होने के कारण एक सूत भी इन मान्यताओं के लिए समझौता नहीं करेगी। वर्तमान सिक्किम की राजनीति लोगों के हित व संवेदनाओं के विरूद्ध हो रही है। हालाकि उन्होंने अपने संबोधन में सत्तासीन दल सिक्किम क्रातिकारी मोर्चा का बकायदा नाम लेकर उल्लेख नहीं किया। लेकिन, वर्तमान स्थिति के कारण उन्होंने सिक्किम के भविष्य अति चिंतनीय बताया। इस संबंध में उन्होंने पार्टी के हरेक स्तर पर चर्चा एवं चिंतन की राजनीति करने तथा पार्टी कार्यकर्ताओं सिद्धातों रहकर पार्टी के वजूद को बचाए रखने का आग्रह किया।


उक्त बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केएन राई, पूर्व मंत्रियों में आरबी सुब्बा, जीएम गुरूंग, डीबी थापा व पूर्व लोकसभा सासद भीम दहाल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360