आज हम आपको एक ऐसे सनकी साइंटिस्ट की कहानी सुनाने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। इस सनकी ने एक लाश को अपने घर में 7 साल तक दुल्हन की तरह सजाए रखा, लेकिन किसी ना किसी दिन पोल तो खुलनी ही थी और ऐसा ही हुआ। 

ये भी पढ़ेंः Holi 2023: अगर पैसों से भरी रखना चाहते हैं जेब, तो बस होली पर कीजिए ये काम, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न


दरअसल ये कहानी फ्लोरिडा के करने वाले कार्ल टैंजलर की है, जो खुद को एक टेक्निशियन बताता था। कार्ल जिस हॉस्पिटल में काम करना था, वहां एक 21 साल की लड़की एलेना अपना इलाज कराने आई थी। कार्ल का दावा है कि 12 साल की उम्र में एक आत्मा ने उसके शरीर में प्रवे किया और सपने में उसकी दुल्हन के रूप में एलेना से मिलवाया। ये सनकी साइंटिस्ट मानता था कि एलेना ने आत्मा के रूप में उसके साथ पहले भी 7 रात बिताई थीं और अब वापस वो उसके पास लौट आई है।

ये भी पढ़ेंः जेल में गार्ड थी दिलकश हसीना, कैदी को भेजती थी अपनी न्यूड फोटोज, कमा लिए थे इतने लाख रुपए


एलेना गरीब परिवार से थे, ऐसे में वे इलाज का खर्चा नहीं उठा पाए और घर लौट आए। कार्ल को इसी मौके का इंतजार था। वह इलाज के नाम पर एलीना के घर जाने लगा, जबकि वह डॉक्टर भी नहीं था। आखिरकार एक दिन एलेना ने इन दुनिया को अलविदा कह दिया। अंतिम संस्कार का खर्चा भी कार्ल ने उठाया। उसने एक ऐसा ताबूत तैयार किया, जिसमें लाश जल्दी खराब नहीं होती है और करीब 2 साल बाद वह एलेना की लाश को अपने घर लेकर आ गया। इस सनकी साइंटिस्ट ने लाश को एल्कोहल से धोया। एलेना की लाश को दुल्हन के कपड़ों में सजाया। आंखों की जगह कांच के गोले लगाए। चेहरे पर एक मास्क तैयार करके लगाया। इसका मानना था कि अब इसकी सपनों की दुल्हन तैयार है जिसके साथ ये अपनी जिंदगी बिताएगा।

कार्ल का सनकीपन यहीं खत्म नहीं हुआ। उसके सालों पहले एक पुराना प्लेन खरीदा था, यहां उसने एलेना के रहने की जगह बनाई। इस प्लेन को अंदर से इतना ठंडा रखा गया था कि एलेना की लाश खराब ना हो। हालांकि जब कार्ल के पैसे खत्म होने लगे तो वह एलेना को अपने घर ले लाया। यहां एक चौंकाने वाली बात यह भी है कि कार्ल शादीशुदा था, लेकिन वह एलेना को ही अपनी पत्नी मानता था। इसी बीच एलेना की बहन को ये पता चल चुका था कि एलेना की लाश कब्र से गायब हो चुकी है। उसने पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज करवाई और कार्ल पर शक जताया। सालों बाद आखिरकार पुलिस इस सनकी शख्स के पास पहुंची तो एलेना की लाश की हालत देखकर हर कोई घबरा गया।इस सनकी साइंटिस्ट को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद एलेना की लाश को इसके कब्जे से छुड़ाया और उसका अंतिम संस्कार किया।