/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/15/cow-1509258_640-e1478598763741-1634298093.jpg)
गाय (Cow) के बारे में कुछ रोचक तथ्य ऐसे हैं जिनको जानकर हैरानी होती है। गाय एक ऐसा जीव है जिसके मल, मूत्र, घी, दूध पूजा में काम में लिए जाते हैं। गाय को पवित्र जानवर माना गया है। हिन्दू धर्म में गाय (Cow) का बहुत ही ज्यादा महत्व है लेकिन आज के समय में नहीं हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्राचीन काल में भारत एक कृषि प्रधान देश था और आज भी है और गाय (Cow) को अर्थव्यस्था की रीढ़ माना जाता था। भारत जैसे और भी देश है, जो कृषि प्रधान रहे हैं लेकिन वहां गाय को इतना महत्व नहीं मिला जितना भारत में माना जाता था। दरअसल हिन्दू धर्म में गाय के महत्व के कुछ आध्यात्मिक, धार्मिक और चिकित्सीय कारण भी रहे हैं।
कुछ वैज्ञानिक तथ्य-
गाय (Cow) एकमात्र पशु ऐसे है जिसका सब कुछ सभी की सेवा में काम आता है।
स्वामी दयानन्द सरस्वती (Swami Dayanand Saraswati) कहते हैं कि एक गाय अपने जीवनकाल में 4,10,440 मनुष्यों हेतु एक समय का भोजन जुटाती है जबकि उसके मांस से 80 मांसाहारी लोग अपना पेट भर सकते हैं।
गाय (Cow) का दूध, मूत्र, गोबर के अलावा दूध से निकला घी, दही, छाछ, मक्खन आदि सभी बहुत ही उपयोगी है।
पूरी संसद द्वारा गौवध बंदी करने का समर्थन करने पर भी प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Prime Minister Jawaharlal Nehru) ने कहा था कि यदि यह प्रस्ताव पास होता है, तो मैं प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र दे दूंगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |