/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/04/01-1638601972.jpg)
नई दिल्ली। देश में कोविड टीकाकरण अभियान (covid vaccination campaign) के 337 वें दिन शुक्रवार को 69 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 137 करोड़ के पार हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Union Ministry of Health and Family Welfare) ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 137 करोड 37 लाख 66 हजार 819 कोविड टीके लगाये जा चुके है। शनिवार को 69 लाख 21 हजार 97 कोविड टीके दिये गये।
आंकड़ों के अनुसार 82 करोड़ 60 लाख 58 हजार 806 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 54 करोड़ 77 लाख सात हजार 385 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।
मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |