/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/11/01-1641887997.jpg)
दिल्ली की जेलों (Delhi jails) में बंद 66 कैदी (66 prisoners test positive) और 48 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव (48 staff test positive) पाए गए हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने बताया कि 66 कैदियों के साथ, 48 स्टाफ सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव (corona positive) वाए गए हैं।
दिल्ली की जेलों में तीन जेल परिसर हैं - एक तिहाड़ (corona cases in Tihar Jail) में, जो दुनिया के सबसे बड़े जेल परिसरों में से एक है, जिसमें नौ केंद्रीय जेल हैं, दूसरा रोहिणी जेल परिसर में केंद्रीय जेल है, और तीसरा मंडोली जेल परिसर है जिसमें छह केंद्रीय जेल हैं। वर्तमान में दिल्ली की जेलों में 18,528 कैदी बंद हैं, जिनमें तिहाड़ में 12,669 कैदी, मंडोली में 4,018 और रोहिणी में 1,841 कैदी हैं।
गोयल (Director General (Prisons) Sandeep Goyal) ने बताया कि पॉजिटिव पाए जाने वाले 66 कैदियों में से 42 तिहाड़ जेल में बंद हैं जबकि 24 मंडोली जेल में हैं। रोहिणी जेल ने अभी तक कैदियों के बीच किसी भी कोविड मामले की रिपोर्ट नहीं की है। स्टाफ के 48 संक्रमित सदस्यों में से 34 तिहाड़ जेल में, छह रोहिणी में और आठ मंडोली में तैनात थे। दिल्ली की जेलों में करीब पांच महीने के अंतराल के बाद अब कोरोना पॉजिटिव (corona cases in delhi) मामले सामने आने लगे हैं। 4 जनवरी को छोड़कर, आखिरी पॉजिटिव मामला का जुलाई, 2021 में पता चला था। इस बीच, जेलों में संक्रमण में वृद्धि के बीच, तीन जेल परिसरों में औषधालयों को कोविड देखभाल केंद्र के रूप में नामित किया गया है। शहर में सोमवार को 19,166 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे संक्रमण दर बढकऱ 25 प्रतिशत हो गई, जो 5 मई के बाद सबसे अधिक है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |