/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2019/12/26/suicide-1577352852.jpg)
जामा थाना क्षेत्र के टेंगधोवा गांव में प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फंदे के सहारे लटककर जान दे दी। दोनों पहले से शादीशुदा थे। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या की आशंका जताई है। साथ ही इस मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान पर यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राजू राणा के रूप में हुई है। युवती की शादी के बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। इसी दौरान युवती की जान-पहचान राजू से हो गई। फिर राजू युवती को अपने घर ले आया जबकि उसकी पत्नी पहले से ही घर पर थी। युवती पिछले तीन महीने से राजू के घर पर ही रह रही थी। इस दौरान युवती और राजू की पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी।
मृतका का एक बेटा है जबकि मृतक दो बेटों और एक बेटी का पिता था। ग्रामीणों ने बताया कि पहली पत्नी के रहते हुए राजू दूसरी लड़की को पत्नी के रूप में घर ले आया। युवती ने पहले एक आदिवासी लड़के से प्रेम विवाह किया था। एक बेटा होने के बाद शादी टूट गयी। दोनों ने किस वजह से आत्महत्या जैसा बढ़ा कदम उठाया, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। दोनों के परिजन इसे आत्महत्या मान रहे हैं।
जामा थाना प्रभारी पिंकू कुमार ने बताया की पोस्टमार्टम कर दोनाें के परिजन को शव सौंप दिया गया है। आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। किसी के परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतका मसलिया के कुल्हड़ गांव की रहने वाली थी। 22 वर्षीया युवती तीन माह से राजू के साथ उसके ही घर में रह रही थी।
गांव का भी कोई व्यक्ति कुछ बता नहीं रह रहा है। केवल इतना बताया कि दोनों आर्थिक तंगी की मार झेल रहे थे। इसी वजह से दोनों ने जान देने का निर्णय कर लिया। मामला प्रेम प्रसंग का है। मौत की सही वजह जानने के लिए छानबीन की जा रही है। जल्द ही परिवार के लोगों से पूछताछ की जाएगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |