/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/06/corona_new-1620301946.jpg)
कोरोना खौफनाक रूप लेता जा रहा है। इसके कारण से देश में 4.12 लाख लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं। जिससे देश में कुल 2 करोड़ के लगभग कोरोना संक्रमित हैं। कोरोना कहर से महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में वायरस का ‘डबल म्यूटेंट’ प्रकार वायरस फैल गया है जिससे कोरोना बहुत ही तेजी से फैल गया है। लोगों को इस लक्षण के बारे में पता नहीं चल पाता है जिसके कारण से शरीर में कोरोना बहुत ही तेजी से फैल जाता है।
बता दें कि वायरस की आनुवांशिकी में दोहरा बदलाव को ही डबल म्यूटेंट कहते हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एसीडीसी) के निदेशक सुजीत सिंह ने कहा कि सार्स कोविड-2 वायरस के बी1.1.7 प्रकार (ब्रिटिश प्रकार) से देश में संक्रमित होने वाले लोगों के अनुपात में गत एक महीने में 50 प्रतिशत की कमी आई है। सुजीत सिंह ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब (482 नमूनों), दिल्ली (516 नमूने) सहित उत्तर भारत में वायरस का ब्रिटिश संस्करण प्रमुखता से लोगों को संक्रमित कर रहा है।
डबल म्यूटेंट कोरोना वायरस का कहर तेलंगाना में 192 नमूने, महाराष्ट्र में 83 और कर्नाटक में 82 में देखा गया है। यह वायरस बहुत ही खतरनाक है। सुजित ने बताया कि 10 शीर्ष सरकारी प्रयोगशालायें एवं संस्थान गत साल दिसंबर से ही कोरोना वायरस का जीनोम अनुक्रमण कर रहे हैं। कोरोना कई तरह के अवतार में देश में फैल गया है जिसपर नियंत्रण करना बहुत मुश्किल हो गया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |