/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/17/Corona-vaccination-on-pm-modi-birthday-1631881762.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारत में वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बना है। इस मौके पर एक दिन में पहली बार 2 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए हैं। सभी राज्य ज्यादा से ज्यादा कोरोना टीके लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वैक्सीनेशन अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले को-विन प्लेटफॉर्म के जरिए से 2 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण होने की जानकारी दी गई है।
को-विन के अनुसार, अब तक सुबह से शाम तकरीबन 5 बजे तक 2 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है। यह पहली बार है, जब एक दिन में इतना अधिक टीकाकरण किया गया है। इसमें पहली और दूसरे डोज दोनों शामिल है।
आज 01.40 PM पर एक करोड़ का आंकड़ा पार हो गया, जबकि 1.50 करोड़ तक पहुंचने में सिर्फ 100 मिनट का वक्त लगा। 3.20 बजे ये आंकड़ा क्रॉस किया जा चुका था। इसके बाद शाम चार बजे तक पौने दो करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार कर लिया गया।
माना जा रहा है कि शुक्रवार को करीब ढाई करोड़ डोज का रिकॉर्ड बनाया जा सकता है। ऐसी उम्मीद इसलिए भी है क्योंकि देश में करीब एक लाख साइट पर टीके लगाए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजाद भारत में पैदा हुए थे। उनका जन्म 17 सितंबर, 1950 को हुआ था। बेहद कम उम्र में उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था और तभी से ही अकेले जीवन जीने की कोशिश की। शुरुआत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, फिर भारतीय जनता पार्टी के लिए पीएम मोदी ने अलग-अलग स्तर पर काम किया। साल 2001 में उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया। साल 2014 तक वह गुजरात के सीएम रहे और फिर देश के प्रधानमंत्री बने, अभी तक नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |