/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/03/corona-in-india-1638519448.jpg)
कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु (Bengaluru) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वैरिएंट Omicron से संक्रमित 2 केस मिले हैं। लेकिन अब चौंकाने वाले खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका (South Africa) का एक नागरिक जो भारत आकर दुबई लौट गया, वो भी Omicron से संक्रमित था। जब वो दुबई लौट गया, उसके बाद जीनोम सीक्वेसिंग (Genome Sequencing) की रिपोर्ट आई। माना जा रहा है कि ये भारत में Omicron का पहला केस था।
Omicron से संक्रमित साउथ अफ्रीका के नागरिक की उम्र 66 साल है। वो एक फार्मास्युटिकल कंपनी का रिप्रेजेंटेटिव है. Omicron संक्रमित 27 नवंबर को भारत के बेंगलुरु से वापस दुबई चला गया। ये शख्स 20 नवंबर को साउथ अफ्रीका से भारत आया था। जब वो बेंगलुरु पहुंचा था तब जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
बता दें कि 20 नवंबर को साउथ अफ्रीका का ये नागरिक बेंगलुरु के वसंतनगर में स्टार होटल में रुका था। जिसके बाद उसने कोरोना टेस्ट कराया तो वो कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया।
इसके बाद 22 नवंबर को इस शख्स का सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेज दिया गया था। फिर अगले दिन 23 नवंबर को शख्स ने एक प्राइवेट लैब में टेस्ट कराया, जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट एक बार फिर निगेटिव आई। इसके बाद उसने होटल स्टाफ को अपनी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाई और वहां से चेक आउट कर लिया।
जीनोम सिक्वेसिंग की रिपोर्ट सामने आने के बाद जब लोकल प्रशासन साउथ अफ्रीका के उस नागरिक की तलाश में गया तो पता चला कि वो तो वापस दुबई जा चुका है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |