देश में कोरोना वायरस के मामले अब तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 4 मरीजों की मौत हो गई। वहीं दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार डराने वाली है। दिल्ली में कोरोना के 214 नए मामले सामने आए। वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 450 नए मामले सामने आए और तीन मरीजों की मौत हुई। 

ये भी पढ़ेंः कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 : 10 मई को मतदान, 13 मई को नतीजे


इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 11,336 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,65,76,697 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 922 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 11,903 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,47,09,676 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,848 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 1,222 बढ़कर 4,41,66,925 पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ेंः रोते हुए मां ने कहा, 'जेल से भी कुछ भी कर सकता है अतीक अहमद', उसे हो मौत की सजा


देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या 215 दर्ज की गई। इसके अलावा गुजरात में 127, हिमाचल प्रदेश में 79, गोवा में 63, हरियाणा में 50, पंजाब में 44, उत्तर प्रदेश में 42, तमिलनाडु में 26, आन्ध्र प्रदेश में 14, छत्तीसगढ़ में 11, पश्चिम बंगाल में 10, सिक्किम और उत्तराखंड में छह-छह, चंडीगढ़ में तीन, झारखंड और ओडिशा में दो-दो सक्रिय मामले बढ़े हैं तथा कर्नाटक में एक, महाराष्ट्र में तीन मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अभी पूरे भारत में कोविड-19 के 10981 एक्टिव केस हैं और प्रति 10 लाख भारतीयों पर वर्तमान में केवल आठ लोग संक्रमित है, जबकि देश में दूसरी लहर के दौरान मई 2021 में जब कोरोना पीक पर था, तब 37.5 लाख एक्टिव केस थे और प्रति 10 लाख लोगों पर संक्रमितों की संख्या 2800 थी।