/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/18/image-1608309981.jpg)
कोरोना वायरस का प्रभाव देश- दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कोरोना वायरस के मरीजों को किन चीजों से परहेज करना चाहिए। इन चीजों का सेवन कोरोना के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कोरोना के मरीज डाइट में इम्यूनिटी बढ़ानी वाली चीजों को शामिल करें।
कोरोना के मरीजों को प्रोसेस्ड डिब्बाबंद चीजों से परहेज करना चाहिए। इन चीजों को संरक्षित रखने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है और कोरोना के मरीजों को नमक का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। रेड मीट के सेवन से परहेज करना चाहिए। रेड मीट में सैचुरेटेड फैट यानी संतृप्त वसा अधिक मात्रा में पाई जाती है, जिससे सूजन बढ़ती है। शरीर में अधिक सूजन की वजह से इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है।
फ्राइड फूड्स का अधिक सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। कोरोना वायरस के मरीजों को फ्राइड फूड्स के सेवन से परहेज करना चाहिए। फ्राइड फूड्स का अधिक सेवन करने से दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा भी रहता है। मसालेदार चीजों का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। कोरोना वायरस के मरीजों को मसालेदार चीजों से परहेज करना चाहिए।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |