/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/09/corona-deaths-in-India-1620536638.jpg)
भारत कोरोना वायरस संक्रमण जबरदस्त तरीके से बढ़ रहा है। इसी के साथ ही मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है जो अब 4000 के पार पहुंच गया है। वहीं, पांचवीं बार और लगातार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा कोरोना केस देश में दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 403,738 नए कोरोना केस आए और 4092 संक्रमितों की जान चली गई है। हालांकि 3,86,444 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को 401,078 नए केस आए थे।
8 मई तक देशभर में 16 करोड़ 94 लाख 39 हजार 663 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 20 लाख 23 हजार 532 टीके लगाए गए। वहीं अबतक कुल 30 करोड़ 22 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 18.65 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 22 फीसदी से ज्यादा है।
देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
कुल कोरोना केस- दो करोड़ 22 लाख 96 हजार 414
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 83 लाख 17 हजार 404
कुल एक्टिव केस- 37 लाख 36 हजार 648
कुल मौत- 2 लाख 42 हजार 362
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.09 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 82 फीसदी से कम है। एक्टिव केस बढ़कर 17 फीसदी से ज्यादा हो गया है। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |