नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के नये मामलों में लगातार हो रही वृद्धि चिंता का विषय बनी हुई हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 5,233 नये मामले सामने आये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 194 करोड़ 43 लाख 26 हजार 416 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कोविड से ग्रसित 3,345 मरीज ठीक हुये हैं। 

इसी के साथ अभी तक कुल चार करोड़ 26 लाख 36 हजार 710 मरीज कोविड मुक्त हो चुके हैं। इन नए आंकड़ों के साथ देश में दैनिक संक्रमण दर 1.67 प्रतिशत, स्वस्थ होने वालों की दर 98.72 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 13 हजार 361 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 85 करोड़ 35 लाख 22 हजार 623 कोविड परीक्षण किए हैं। 

यह भी पढ़ें-  Tripura By-elections 2022 के लिए कांग्रेस ने मैदान में कई स्टार प्रचारक

केरल में कोरोना वायरस के 452 सक्रिय मामले बढ़कर 9,857 हो गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 1037 बढ़कर 6487129 हो गयी है, जबकि मृतकों की संख्या छह बढ़कर 69801 है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 1003 बढ़कर 8,432 हो गयी है। वहीं, 374 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 7739816 तक पहुंच गया है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,47,866 हो गया है। कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 37 बढ़कर 2,478 हो गयी है। 

वहीं, 311 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 3911351 तक पहुंच गया है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 40108 हो गया है। दिल्ली में सक्रिय मामले 185 बढ़कर 1,534 हो गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को 264 और लोगों ने मात दी, जिसके बाद कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1881680 तक पहुंच गई। अभी तक इस महामारी से 26213 लोगों की मौत हो चुकी है।

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 65 बढ़कर 927 हो गयी है। वहीं, राज्य में अब तक 34,17,365 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। जबकि मृतकों का आंकड़ा 38,025 पर बरकरार है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 58 घटकर 910 हो गयी हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 184 का इजाफा होने के बाद कुल संख्या बढ़कर 20,56,356 हो गयी हैं, इसी दौरान एक मरीज की मौत होने से, मृतकों की संख्या 23,523 तक पहुंच गयी है। 

यह भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने GPS सक्षम हाईवे पेट्रोल का किया शुभारंभ

हरियाणा में सक्रिय मामले 20 बढ़कर 841 रह गये हैं। इस दौरान 207 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 9,92,564 हो गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 10,621 पर बरकरार है। तेलंगाना में सक्रिय मामले 76 बढ़कर 658 हो गये हैं। कोविड को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 43 बढ़कर 7,89,022 रह गयी हैं। मृतकों का आंकड़ा 4,111 पर स्थिर है। उत्तराखंड में सक्रिय मामले पांच बढ़कर 485 हो गये हैं। वहीं, कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या 4,29,807 हो गयी है। 

राज्य में कोविड-19 से अब तक 7,693 लोग जान गंवा चुके हैं। पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले 20 बढ़कर 432 हो गए हैं। राज्य में संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या 41 बढ़कर 19,98,110 हो गई हैं। कोरोना मृतकों का आंकड़ा 21,205 पर बरकरार है। राजस्थान में सक्रिय मामले 349 हैं। कोविड को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 61 बढ़कर 12,76,209 रह गयी हैं और मृतकों का आंकड़ा 9,557 पर स्थिर है।