मार्च महीने की शुरुआत आम आदमी के लिए एक झटके के साथ हुई है। दरअसल होली आने वाली है और ऑयल कंपनियों ने महंगाई का झटका दे दिया। ऐसे में आज से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए का इजाफा हुआ। ऐसे में अब आपको घरेलू सिलेंडर 1103 और कॉमर्शियल सिलेंडर के 2119.50 रुपए चुकाने होंगे। 

ये भी पढ़ेंः आपके हल्थ के लिए कब्ज है घातक, जानिए इसके कारण और डॉक्टर को कब दिखाना है बेहतर


जानिए कब-कब महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर

22 मार्च 2022 - 899.50 से बढ़कतर 949.50 रुपए यानी 50 रुपए का झटका। 

7 मई 2022 - 949.50 से बढ़कर 999.50 रुपए यानी 50 रुपए की बढ़ोत्तरी।

19 मई 2022 - 999.50 से बढ़कर 1003 रुपए यानी 2.50 रुपए की तेजी। 

6 जुलाई 2022 - 1003 से बढ़कर 1053 रुपए यानी 50 रुपए की बढ़ोत्तरी। 

ये भी पढ़ेंः भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक में विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे


सब्सिडी बंद, लेकिन महंगाई का झटका जारी

2014 में घरेलू रसोई गैस की कीमत 391.5 रुपए प्रति सिलेंडर थी, उक्त केंद्र में मोदी सरकार थी, लेकिन आम आदमी को उस वक्त झटका लगा जब केंद्र सरकार ने अप्रैल 2020 में लॉकडाउन लगने के बाद रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी को बंद कर दिया था। हालांकि इससे पहले आम जनता को 147 रुपए की सब्सिडी मिलती थी, जो कि सीधे बैंक खाते में आती थी। ऐसे में 9 साल में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत आसमान छूते हुए 1100 रुपए पहुंच गई है। 

विपक्ष को मिला मौका, निशाने पर मोदी सरकार

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते ही विपक्ष को भी मौका मिल गया। विपक्ष ने इसे होली का गिफ्ट बताया है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, मोदी सरकार ने होली का गिफ्ट दिया।  LPG सिलेंडर पर ?? रुपए ज्यादा वसूले जाएंगे। कमर्शियल सिलेंडर पर ??? रुपए ज्यादा वसूले जाएंगे। वहीं खरगे ने ट्विटर पर लिखा, घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम 50 बढ़ाए। कमर्शियल गैस सिलिंडर ₹350 महंगा हुआ। जनता पूछ रही है- अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फरमान ? मोदी सरकार लागू कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान।