अच्छी नींद लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण आजकल लोग अनिद्रा से जूझ रहे हैं, जिससे कईं गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। अच्छी नींद लेने के लिए आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप रात में चैन की नींद सो सकते हैं। इसके लिए आपको अपने खानपान में थोड़ा बदलाव करना होगा।

यह भी पढ़ें : Pebble ने किया कमाल, मार्केट में उतारी हिंदी में चलने और बोलने वाली वॉच, कीमत सिर्फ इतनी सी

बादाम खाने से नींद की समस्या दूर होती है। सोने से पहले नियमित रूप से बादाम का सेवन करें। बादाम में हार्मोन मेलाटोनिन पाए जाते हैं जो नींद की कमी को दूर करते हैं।

कैमोमाइल टी एक तरह की हर्बल टी है। जिसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह शरीर के कई रोगों को दूर करने में मदद करता है। रात में सोने से पहले कैमोमाइल टी का सेवन करते हैं, तो चैन की नींद सो सकते हैं।

अच्छी नींद के लिए केले और दूध का सेवन भी काफी गुणकारी होता है। इसमे एक प्रकार का एमीनो एसिड पाया जाता है, जो नींद की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसलिए सोने से पहले केले और दूध का सेवन शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अब जावेद अख्तर ने की पाकिस्तान पर उर्दू स्ट्राइक, किया इज्जत का इतना बुरा हाल

अखरोट में पाए जाने वाले गुण नींद को बढ़ावा देते हैं। अगर आप भी नींद की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अखरोट का सेवन नियमित करें। इसमें भी मेलाटेनिन हार्मोन पाया जाता है, जो नींद की कमी को दूर करेगा।

अच्छी नींद के लिए डिनर में ज्यादा तला-भुना चीजों से परहेज करें। ऐसी चीजों से नींद की समस्या हो सकती है। सोने से पहले कैफीन युक्त चीज़ें, चॉकलेट, हाई प्रोटीन फूड नहीं खाना चाहिए।