
त्रिपुरा में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राज्य में लोकसभा की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। राज्य में 11 एवं 18 मार्च को दो चरणों में चुनाव होने हैं। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा छोड़ कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए सुबल भौमिक पश्चिम त्रिपुरा सीट से लड़ेंगे जबकि प्रज्ञा देब बर्मन को पूर्वी त्रिपुरा सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।
The Congress Central Election Committee announces the seventh list of candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha pic.twitter.com/ZfJBkQ1Xi3
— Congress (@INCIndia) March 22, 2019
भाजपा में पांच साल रहने के बाद 57 वर्षीय भौमिक 19 मार्च को कांग्रेस में लौट आए थे। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता एवं त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रद्युत किशोर देब बर्मन की बड़ी बहन प्रज्ञा देब बर्मन राजनीति में नयी हैं। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष तपस डे ने कहा कि भौमिक एवं बर्मन दोनों ही 24 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |