/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/04/21/1-1682060523.jpg)
कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर अपनी खास स्टाईल के लिए जाने जाते हैं। उनका लिखने बोलने का तरीका उन्हें भीड़ से अलग करता है। वो कई बार पार्टी लाइन से हट कर भी अपनी बात रखते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। जी हां आप सही सुन रहे हैं। इससे पहले भी कई मौकों पर वे नरेंद्र मोदी की तारीफ कर पार्टी को असहज कर चुके हैं।
यह भी पढ़े: अतीक अहमद हत्याकांड के BJP विधायक ने लिए मजे, योगी सरकार की उपलब्धि वाला वीडियो वायरल
शशि थरूर ने इस बार सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को केरल से शुरू करने के लिए केंद्र सरकार की तारीफ की है। उन्होंने अपने हालिया ट्वीट में इस बात की तरफ इशारा किया कि राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 25 अप्रैल को शशि थरूर के लोकसभा क्षेत्र तिरुवनंतपुरम में केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करने वाले हैं।
इस पहल का स्वागत करते हुए शशि ने ट्वीट किया, 14 महीने पहले केरल के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए कहा गया मेरा ट्वीट याद आ गया। मुझे खुशी है कि अश्विनी वैष्णो (केंद्रीय रेल मंत्री) ने इसे लागू किया है। नरेंद्र मोदी पहली ट्रेन 25 को तिरुवनंतपुरम से शुरू करेंगे। हमें राजनीति से ऊपर उठकर आगे बढ़ना होगा।
यह भी पढ़े: 20,000 कलाकारों के साथ बिहू नृत्य का प्रदर्शन कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनावों में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की शानदार जीत के बाद शशि ने एक अमेरिकी अखबार में लिखा, मोदी को उनके विरोधियों ने लंबे समय से विभाजनकारी राजनीति के चेहरे के रूप में देखा है। लेकिन चुनाव जीतने के बाद जिस तरह से वह समग्र विकास की बात कर रहे हैं और सबके साथ चल रहे हैं, वह थोड़ा हैरान करने वाला है। केवल विरोध के लिए उसका स्वागत किए बिना उसकी स्थिति का विरोध करना एक गलती होगी।''
अमेरिकी अखबार में लिखे उस लेखर के लिए कांग्रेस के भीतर उनकी आलोचना हुई थी। पिछले साल कांग्रेस के कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे से हारने के बाद थरूर ने सार्वजनिक रूप से 'अनियमितताओं' का आरोप लगाया था। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। वैसे अपनी अलग छवि और तेवर रखने वाले थरूर जब भी कोई बयान देते हैं, वह सुर्खियां बन जाती हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |