/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/23/manish-tiwari-1637658285.jpg)
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (Manish Tiwari) ने मनमोहन सरकार को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने अपनी किताब में मुंबई हमले के बाद कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर मनमोहन सरकार की आलोचना की है। मनीष तिवारी ने लिखा कि मुंबई हमले के बाद भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने ये भी लिखा कि कार्रवाई न करना कमजोरी की निशानी है।
तिवारी ने अपनी किताब में लिखा कि जब किसी देश (Pakistan) को अगर निर्दोष लोगों के कत्लेआम करने का कोई खेद नहीं तो संयम ताकत की पहचान नहीं है, बल्कि कमजोरी की निशानी है। 26/11 एक ऐसा मौका था जब शब्दों से ज्यादा जवाबी कार्रवाई दिखनी चाहिए थी। उन्होंने मुंबई हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 से करते हुए कहा कि भारत को उस समय तीव्र जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए थी।
हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब मनीष तिवारी ने अपनी ही पार्टी (congress party) को घेरा है बल्कि इससे पहले पंजाब में राजनीति अस्थिरता को लेकर उन्होंने कहा था कि जिन्हें पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें उसकी समझ ही नहीं है। इसके अलावा कांग्रेस में कन्हैया कुमार की एंट्री पर भी सवाल उठाए थे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |