/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2018/08/22/1-1534954555.jpg)
कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की गतिविधियों में तेजी लाने के लिए त्रिपुरा समेत पूर्वोत्तर के छह राज्यों के लिए गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फलेरियो को कांग्रेस महासचिव का दायित्व सौपा है।
फलेरियो डॉ. सी पी जोशी का स्थान लेंगे। फलेरियों को पार्टी गतिविधियों में तेजी लाने के लिए आगामी आम चुनाव से पहले अनुभवी नेता सी पी जोशी के स्थान पर त्रिपुरा समेत छह पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी का दायित्व दिया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान कई पार्टी नेताओं द्वारा जोशी पर लगाये आरोपों के चलते उन्हें इस पद से हटाया गया। वहीं श्री फलेरियो को पूर्वोत्तर में पार्टी में जान फूंकने के लिए और आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ पर अंकुश लगाने के लिए पार्टी अध्यक्ष ने एक सोची समझी रणनीति के तहत उन्हें यह दायित्व सौपा।
कांग्रेस नेताओं ने आज यहां बताया कि फलेरियो त्रिपुरा में वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रभारी थे और इस दौरान वह बतौर नेता काफी बड़ी संख्या में लोगों के बीच पसंद भी किए गए।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |