/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/06/01/petrol-diesel-1622538189.jpg)
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के आह्वान पर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लक्ष्मीपुरी क्षेत्र के शेतकरी पेट्रोल पंप पर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन किया। गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर बाद शेतकरी पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए और पेट्रोलियम उत्पादों (पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सहित) की लगातार बढ़ती दरों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया तथा सरकार और मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।
पाटिल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गयी है जिससे सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम में बढ़ोत्तरी हो रही है जिसका असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पेट्रोल पर कुल 32.90 रुपये उत्पाद शुल्क के रूप में वसूल रही है जो कि 258 प्रतिशत की वृद्धि है जबकि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के समय में मात्र 9.48 रुपये लिया जाता था। डीजल पर वर्तमान सरकार 31.80 रुपये उत्पाद शुल्क ले रही है, यह 820 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ है।
यूपीए सरकार के समय में डीजल पर सिर्फ 36 रुपये उत्पादन शुल्क लिया जाता था। इस तरह से मोदी सरकार ने पिछले सात वर्ष में 20 से 25 लाख करोड़ रुपये की लूट की है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के समय पेट्रोलियम उत्पादों की दरें नियंत्रण में थीं जबकि उस समय कच्चे तेल का दाम प्रति बैरल 100 डालर से अधिक था। पाटिल के साथ विधायक पी एन पाटिल, जिला कांग्रेस कार्यालय के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |