/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2018/12/02/1-1543739703.jpg)
नागालैंड स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई नेताओं ने राज्यवासियों को बधाई दी है। 1 दिसंबर 1963 में नागालैंड राज्य की स्थापना की गई थी। भारत का यह एक उत्तर पूर्वी राज्य है, जिसकी राजधानी कोहिमा है। देश के लोग नागालैंड की स्थापना दिवस पर बधाई दे रहे हैं।
प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों ने बहुत से नागा लोगों को युद्ध में लड़ने के लिए फ्रांस और यूरोप भेजा, जो लोग युद्ध में लड़ने बाहर गये थे वापस लौटने के बाद उन्होंने नागा नेशनलिस्ट मूवमेंट की स्थापना की थी।
भारत की आजादी के दौरान नागालैंड असम राज्य के अंतर्गत आता था, लेकिन नागा लोग अपना विकास चाहते थे। राज्य ने 1950 के दशक में विद्रोह और साथ ही अंतर-जातीय संघर्ष देखा गया था। हिंसा और असुरक्षा ने नागालैंड के आर्थिक विकास को सीमित कर दिया था। इसी कारण से वे किसी सीधे केन्द्रीय सरकार से जुड़ना चाहते थे।
सन् 1955 में भारत सरकार ने भारतीय सेना की एक टुकड़ी नागालैंड भेजी और 1957 में भारत सरकार और नागा लोगों के बीच विलय की बातचीत शुरू हुई। इसी के बाद 1 दिसम्बर 1963 को भारत के 16वें राज्य के रूप में इसे मान्यता मिली।
दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है। नागालैंड की सीमा पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व मे बर्मा से और दक्षिण मे मणिपुर से मिलती है। नागालैण्ड राज्य में कुल 16 जनजातियां निवास करती हैं। प्रत्येक जनजाति अपने विशिष्ट रीति-रिवाजों, भाषा और पोशाक के कारण दूसरी से भिन्न है। अंग्रेजी राज्य की आधिकारिक भाषा है। यह शिक्षा की भाषा भी है, और अधिकांश निवासियों द्वारा बोली जाती है। नागालैंड भारत के उन तीन राज्यों में से एक है, जहां ईसाई धर्म के अनुयायी जनसंख्या में बहुमत में हैं।
देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के साथ साथ कांग्रेस ने राज्यवासियों को बधाई दी है।
Greetings to the people of Nagaland on the occasion of Statehood Day. My best wishes to all the people of this beautiful state for a bright, prosperous and peaceful future.
— President of India (@rashtrapatibhvn) 1 December 2018
Fondly remember being there exactly one year ago and inaugurating Hornbill Festival 2017 #PresidentKovind
Statehood Day greetings to the people of Nagaland. I pray that Nagaland scales new heights of development and the aspirations of the state’s citizens are fulfilled.
— Narendra Modi (@narendramodi) 1 December 2018
On their Statehood Day, I convey my greetings to the people of Nagaland. I wish for the progress and prosperity of Nagaland.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) 1 December 2018
Warm greetings to the people of Nagaland on their state foundation day. pic.twitter.com/zfe3JYQK0F
— Congress (@INCIndia) 1 December 2018
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |