/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/30/cold-wave-1609280173.jpg)
नए साल के जश्न में पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं से शीतलहर हाड़ कंपाने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि नए साल पर उत्तर भारत में पारा और नीचे आने वाला है, यानी साल 2021 का स्वागत प्रतिबंधित समारोहों और कड़ाके की ठंड के साथ होगा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों में मौसम काफी खराब रहने वाला है जिसके तहत पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में भीषण शीत लहर चलने की आशंका है।
क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से मशहूर मसूरी में सोमवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। मंडी में भी बर्फबारी की खबर है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के एक और शहर डलहौजी में भी जबरदस्त शीतलहर की चेतावनी जारी की है जो पर्यटकों का पसंदीदा स्थल है। डलहौजी में न्यूनतम तापमान -2.9 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। इसके अलावा नई दिल्ली 3.6 ग्वालियर, 3.8, करनाल 3.6 और पटियाला 3.6 में भी शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।
पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं से शीतलहर की आशंका है। ये हवाएं नए साल की पूर्व संध्या पर पटना तक पहुंच सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार ये हवाएं उत्तर भारत के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी लाएंगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |