/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/07/Coconutwater-1617797441.jpg)
गर्मी के बढ़ते तापमान में शरीर में एनर्जी लेवल क कम कर देता है। इससे शरीर बहुत ज्यादा पानी की मांग करता है और जब पानी भरपूर पानी नहीं मिलता है तो शरीर में कई तरह की बीमारियां घर बना लेती है। इसी तरह से गर्मियों में स्वस्थ रहना बहुत ही ज्यादा जरूरी हैं। गर्मी में हमेशा खान पान का खास ध्यान रखना चाहिए। बाहर की चीजें ज्यादा ना खाएं क्योंकि यह शरीर में गर्मी करती है।
गर्मियों के लिए सबसे बेस्ट चीज हैं नारियल पानी। दुनिया के लगभग हर कोस्टल एरिया में नारियल पानी का खूब इस्तेमाल होता है। नारियल भारत में यह पिछले कई सदियों से उगाया जाता है. नारियल की चर्चा तो हमारे वेदों में विस्तार से है। कच्चे नारियल को छील कर ही उसमें से नारियल पानी पीया जाता है। इसे जीवन रक्षक पेय भी माना जाता है। गर्मियों में सबसे अच्छा पेय है नारियल का पानी।
नारियल का पानी घायल सैनिकों के इलाज में 'इमरजेंसी प्लाज्मा ट्रांसफ्यूजन' के तौर पर इसे इस्तेमाल किया जाता है। बहुत ही कम फैट वाले नारियल पानी में 94 प्रतिशत पानी होता है. यह पूरी तरह से प्राकृतिक तौर पर तैयार हुआ लिक्विड होता है। एक नारियल को पूरी तरह से तैयार होने में 10 से 12 महीने लग जाते हैं। नारियल पानी के एक कप यानी 240 एमएल नारियल पानी में 46 कैलोरी होती है और कार्बन, फाइबर,प्रोटीन, विटमिन सी पाए जाते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |