/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/04/0000-1630757295.jpg)
हवाई सर्वेक्षण करते हुए गोरखपुर चौरीचौरा विधानसभा के झगहा गांव पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 15 दिनों से पूर्वी उत्तर प्रदेश में और नेपाल में भारी बारिश के कारण पूर्वी यूपी से जुड़े 15 जिले बाढ़ की चपेट में है। गोरखपुर जिले के 304 गांव एवं 2.25 लाख आबादी बाढ़ की चपेट में आई है। बाढ़ बचाव के लिए समय पूर्व किए गए प्रभावी उपाय के कारण जनहानि एवं धन हानि रोकने का पूरा उपाय किया गया है। आपदा में उपाय एवं संशोधन कम पड़ जाते हैं।
राप्ती नदी खतरे के निशान से ढाई से तीन मीटर ऊपर बढ़ रही है। पिछले 50 वर्षो में बाढ़ से इतनी खतरनाक स्थिति नहीं रही है। हमने 1998 और 2017 का स्तर भी देखा था, इतना नहीं था। जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन ने मिल कर बचाव और राहत के लिए पूरी ताकत एवं प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। इसके पूर्व तटबंधों के मरम्मत एवं रखरखाव के काम किए गए। 15 राजस्व ग्राम जहां गोर्रा और राप्ती नदी का कहर है, सर्वेक्षण कर आया हूं। प्रशासन की बड़ी बैठक गोरखपुर में ली है जिसमें कहा कि अगले तीन दिन के अंदर हर पीड़ित परिवार तक राहत सामग्री पहुंच जाए।'
प्रधानमंत्री एवं राज्य सरकार की यही मंशा है। आपदा की स्थिति में कोई व्यक्ति स्वयं को असहाय महसूस न करें। शनिवार को डेढ़ से दो हजार लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई। बारिश के समय जिन ग्रामों में पानी आ चुका है। यहां डायरिया एवं हैजा कर खतरा रहता है। क्लोरीन की गोलियां वितरित की जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक करें कि वे गर्म कर पानी का सेवन करे। साफ सफाई का ध्यान रखें। बीमार लोगों को उपचार दिया जाए। सांप, बिच्छू और जंगली जानवरों से लोगों के उपचार के लिए दवाएं, ओआरएस घोल आदि उपलब्ध करा दिए गए हैं।
रविवार से विशेष अभियान शुरू कर घर घर दस्तक देकर स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ आवश्यकतानुसार दवाएं भी उपलब्ध कराए जाएंगे। शासन स्तर पर इसके लिए हर जिले के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। हर पीड़ित परिवार को राशन मिले, जो लोग बाहर रहे उन्हें भोजन भी उपलब्ध कराया जाए। मकान नदी की कटान में आ गया तो तत्काल उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाए। आपदा के कारण किसान या बटाईदार कर मौत होने पर राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यहां एक दर्जन से अधिक बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री वितरित किया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |