
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। कुमार ने बुधवार को यहां कहा कि श्रीमती मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं।
एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिये उम्मीदवार बनाया जाना बहुत खुशी की बात है। श्रीमती मुर्मू मूलत: ओडिशा की रहनेवाली हैं। ओडिशा सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन किया था।
यह भी पढ़े : Numerology Horoscope: 22 जून को इन तारीखों में जन्मे लोगों को मिलेगा मान-सम्मान , धन में होगी वृद्धि
उसके बाद झारखण्ड की राज्यपाल के रूप में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात कर इसकी जानकारी दी थी कि श्रीमती मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री को भी इसके लिये हृदय से धन्यवाद।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |