/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/04/09/01-1681041384.jpg)
उत्तराखंड में बनीं अवैध मजारों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। दरअसल राज्य में बनी 1000 अवैध मजारों को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है यह लैंड जिहाद के तहत किया गया है और ऐसा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरिद्वार में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन्होंने अवैध मजारों को नाम पर जमीन पर कब्जा किया है वे या तो स्वतः इन्हें हटा लें अन्यथा प्रशासन को यह काम करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ेंः बिना हेलमेट स्कूटी चलाती दिखी महिला पुलिसकर्मी, शख्स ने पूछ लिया ऐसा सवाल, जानकर रह जाएंगे दंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि लैंड जिहाद के पीछे एक बहुत बड़ी साजिश छिपी हुई है सरकार द्वारा सर्वे करने पर पता चला कि लगभग एक हजार जगह पर लैंड जिहाद किया गया है जिसको किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजार जिहाद के पीछे एक बहुत बड़ी साजिश है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि है यह कोई मजारें नहीं बल्कि मजार के नाम पर एक साजिश है और मजार के नाम पर असामाजिक तत्व का कब्जा कर लेते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मजार के नाम पर अवैध अतिक्रमण करने वाले या तो खुद अतिक्रमण हटा ले अन्यथा प्रशासन द्वारा उनको हटा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः यूक्रेन से युद्ध करके बर्बाद हो गया रूस, नुकसान की रिपोर्ट पढ़कर उड़ जाएंगे होश
मुख्यमंत्री का कहना है कि उत्तराखंड के वन विभाग तक की जमीन पर अवैध कब्जा हो रहा है। नैनीताल के रामनगर में बना जिम कॉर्बेट भारत के सबसे पुराने राष्ठ्रीय पार्कों में से है, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कारण ये हमेशा से पर्यटकों की पसंदीदा जगह रही है। हालांकि यह जिम कॉर्बेट में भी अवैध मजार हैं। इस जगह मजार होने का मतलब ये है कि यहां लोगों की भीड़ भी जुटती होगी। हालांकि सवाल ये है कि टाइगर रिजर्व के इस प्रतिबंधित क्षेत्र में मजार और मजार पर भीड़ जुटाने की इजाजत कैसे दी गई।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |