/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/04/chinese-spacecraft-1677920796.png)
नई दिल्ली। अब दुनिया में अब अंतरिक्ष युद्ध छिड़ सकता है क्योंकि चीन ने एक खतरनाक हरकत कर दी है। सामने आया है कि पृथ्वी की जियोस्टेशनरी ऑर्बिट में घूम रहे अमेरिकी उपग्रहों पर चीनी अंतरिक्ष यान की बुरी नजर है। खबर है कि यह चीनी अंतरिक्ष यान अमेरिकी उपग्रहों की जासूसी कर रहा है। चीन ने Tongxin Jishu Shiyan Weixing नाम के इस अंतरिक्ष यान को एक एक्सपेरिमेंटल कम्यूनिकेशन सैटेलाइट बताया है। इसको साल 2018 के अंत में जियोस्टेशनरी ऑर्बिट शिफ्ट किया गया था। इसके बाद इसमें से एक दूसरा छोटा सब-सैटेलाइट निकला था। माना जाता है कि यह छोटा सैटेलाइट टीजेएस-3 की क्षमताओं को बढ़ाने में मदद सहायता करने के लिए भेजा गया था। चीन की इस हरकत से यूएस के साथ अंतरिक्ष युद्ध का खतरा बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें : महाशक्ति पर भारी पड़ी सहनशक्ति, जानिए क्यों यूक्रेन से युद्ध नहीं जीत पाया रूस
चीनी अंतरिक्ष यान ने की ऐसी हरकत
बताया गया है कि ऑर्बिटल डेटा से पता चला की चीन का यान हाल में ही अमेरिकी उपग्रहों के काफी करीब पहुंचा था। ऑर्बिटल फोकल नाम के एक ट्विटर अकाउंट ने दोनों के परिक्रमा पथ को दिखाया था कि यह चीनी अंतरिक्ष यान जियोस्टेशनरी बेल्ट में घूम रहा है। लेकिन, हाल में ही यह अमेरिकी उपग्रहों यूएसए 233 और यूएसए 298 पर करीब से नजर रखने के लिए अपनी जगह पर रुक गया था। आपको बता दें कि चीनी अंतरिक्ष यान ने जिन अमेरिकी उपग्रहों की जांच की वे अमेरिकी स्पेस फोर्स के मिलिट्री कम्यूनिकेशन सैटेलाइट हैं।
अमेरिका, रूस और चीन में होड़
आपको बता दें कि जियोस्टेशनरी ऑर्बिट उपग्रह पृथ्वी से 22,236 मील (35,786 किलोमीटर) ऊपर काम करते हैं। यहां पर उनकी स्पीड पृथ्वी की अपनी धुरी पर घूमने की स्पीड से मेल खाती है। इस वजह से उन्हें पृथ्वी की सतह पर एक खास बिंदु पर स्थिर होकर नजर रखने का मौका मिलता है। कम्यूनिकेशन और अन्य उद्देश्यों के लिए इस कक्षा का काफी यूज किया जाता है। दुनिया के ज्यादातर देशों के कम्यूनिकेशन सैटेलाइट इसी इलाके में मौजूद हैं। इसके अलावा अधिकतर मिलिट्री सैटेलाइट्स को भी इसी कक्षा में रखा जाता है।
यह भी पढ़ें : रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ो, यहां सिर्फ एक तरबूज के लिए भिड़ गए 2 देश, मारे गए सैंकड़ों लोग
ऐसा है चीनी जासूसी अंतरिक्ष यान
स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस डेटा का मिलान और विश्लेषण करने वाले एक वेब टूल सैटेलाइट डैशबोर्ड के मुताबिक चीनी अंतरिक्ष यान टीजेएस-3 31 अक्टूबर 2022 को यूएसए 233 के 3.8 मील के करीब पहुंचा था। अमेरिकी, रूसी और चीनी उपग्रह इस ऑर्बिट में एक दूसरे की जासूसी करने की होड़ में हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |